इनर व्हील क्लब ने दिया ‘नो प्लास्टिक’ का संदेश, स्वच्छ और हरित शहर का किया आह्वान
इनर व्हील क्लब ने दिया ‘नो प्लास्टिक’ का संदेश, स्वच्छ और हरित शहर का किया आह्वान
ढक्कनयुक्त कूड़ादान लगाया, 50 कपड़े के थैले बांटे; दुकानों पर लगाए जागरूकता स्टिकर
गिरिडीह, 30 अगस्त। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से रविवार को बड़ा चौक, राम मंदिर एवं चेतन चाय दुकान के समीप स्वच्छता एवं ‘नो प्लास्टिक’ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर सूखे कचरे के उचित निस्तारण के लिए ढक्कनयुक्त कूड़ादान लगाया गया। वहीं लोगों के बीच 50 कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश दिया गया।
क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला एवं सदस्यों ने आसपास के दुकानदारों, चाय विक्रेताओं, फल-सब्जी दुकानदारों और आम लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने लोगों को इसके विकल्प के रूप में कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों पर स्वच्छता, ‘नो प्लास्टिक’ और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश एवं स्लोगन वाले जागरूकता स्टिकर भी लगाए गए।
होर्डिंग के माध्यम से भी दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इसी स्थान पर क्लब की ओर से इंटरनेशनल इनर व्हील की उपाध्यक्ष सरिता लुनानी के गिरिडीह आगमन एवं ‘प्रेरणा–ए सेमिनार ऑफ लीडरशिप’ के अवसर पर लगाया गया विशाल होर्डिंग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
‘इनर व्हील ब्रांडिंग–विजिबिलिटी विद वैल्यूज’ के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित शहर का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
छोटे प्रयासों से आएगा बड़ा बदलाव : राखी झुनझुनवाला
क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और जन-जागरूकता के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
अभियान में क्लब की सचिव संगीता सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुमन गौरी सरिया, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सदस्य पूनम के. दिया, सुमन गुप्ता एवं सुनीता बरनवाल सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

