झामुमो ने संगठन को दी नई धार, अंकित कुमार सहाय बने सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी
झामुमो ने संगठन को दी नई धार, अंकित कुमार सहाय बने सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी
पार्टी की गतिविधियों और नीतियों को मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए अंकित कुमार सहाय को झामुमो सदर प्रखंड समिति, पूर्वी भाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रखंड समिति की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकित कुमार सहाय का झामुमो का पट्टा और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और नीतियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
पार्टी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
मौके पर झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, गयासुद्दीन बुल्लू, आजाद आलम, विकास तिवारी, राजू तुरी, योगेंद्र सिंह, मो. वारिस, श्यामलाल टुडू, बबलू अंसारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सहाय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वे सक्रियता से काम करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अंकित कुमार सहाय की नियुक्ति से झामुमो सदर प्रखंड में संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

