MMDR विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, अंकित सहाय बने मीडिया प्रभारी
MMDR विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, अंकित सहाय बने मीडिया प्रभारी
गिरिडीह। MMDR (2026) विधेयक को ‘काला कानून’ बताते हुए इसके विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय और जिला कमिटी के निर्देश पर सदर प्रखंड पूर्वी भाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उत्सव उपवन, हरसिंगरायडीह में हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड नेतृत्व ने जनजागरण अभियान, मीडिया समन्वय और धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा पर सहमति जताई।
बैठक के बाद अंकित कुमार सहाय को सदर प्रखंड समिति पूर्वी भाग का प्रखंड मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रखंड समिति की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पट्टा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सहाय ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय कमिटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह-सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रखंड समिति के अनुसार, नई नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया कवरेज को मजबूती मिलेगी तथा आगामी आंदोलन को प्रभावी तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

