झारखंड में बारिश का दौर जारी, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में बारिश का दौर जारी, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर लगातार जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी रांची समेत 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

