मिथलेश प्रसाद साहू बने दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष
मिथलेश प्रसाद साहू बने दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष।
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट
मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड के मनातू पुराना बजार स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर श्री दुर्गा पूजा समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए मिथलेश प्रसाद साहू को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है।साथ ही उपाध्यक्ष रौशन कुमार यादव,सचिव विपिन प्रसाद साहू,उपसचिव बिरेन्द्र सिंह यादव,कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साहू,उपकोषाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार यादव,संरक्षक सह जुलूस प्रभारी सचिन्द्रजीत सिंह,दिग्विजय सिंह,रमेश प्रसाद,शिव रामदास यादव,पिंटू यादव अनुज्ञप्तिधारी के नाम शिवनेश्वर गिरी डेकोरेशन प्रभारी,सम्भू प्रसाद,आकाश कुमार साउण्ड प्रभारी,मनोरंजन गुप्ता,सौरभ गुप्ता उर्फ बब्लू गुप्ता,पवन कु० गुप्ता,अजीत प्रसाद,बब्लू चंद्रवंशी,विकास चंद्रवंशी को नवनियुक्त किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद साहू ने जिम्मेदारी मिलने पर समिति के सभी सदस्यों व वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य,शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा व्यवस्था और पूजा पंडाल के भव्य निर्माण को लेकर जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिथलेश प्रसाद साहू को माला पहनाकर बधाई दी व उनके नेतृत्व में पूजा महोत्सव के सफल आयोजन का विश्वास जताया। बैठक में समिति के कई वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


