हुसैनाबाद अंचल कर्मियो ने अतिक्रमण हटाने को लेकर किया सीमांकन

0
2be05319-b7db-423b-a266-d6d7aa5c340c

हुसैनाबाद अंचल कर्मियो ने अतिक्रमण हटाने को लेकर किया सीमांकन

फ़ोटो:-सीमांकन करते सीआई,राजस्व कर्मचारी व अंचल अमीन

हुसैनाबाद अंचल द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर गुरुवार को सिद्धनाथ गेट से खादी भंडार तक सीमांकन किया गया।यह कारवाई हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण के आदेश पर सीओ के निर्देशानुसार सीआई मो0 अशफाक ,अंचल अमीन बिनय कुमार,राजस्व कर्मचारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने उक्त सड़क के दोनों तरफ सीमांकन किया।सीआई मो0 अशफाक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की अवधि निर्धारित की गयी है।लोगों को मौखिक रूप से जानकारी दिया गया है कि सीमांकन क्षेत्र से अतिक्रमण स्वयं हटा लें,अतिक्रमण नही हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाने की कारवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *