DPS में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया’ कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
DPS में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया’ कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
पाटन(नावाजयपुर ):‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया’ कार्यक्रम के तहत नावा जयपुर स्थित DPS (Dangi Public School) में बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुर्सी रेस के नर्सरी वर्ग में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं LKG वर्ग में इरा प्रवीण प्रथम तथा रूपेश कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में काजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई जंप में अमन कुमार एवं अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अयान रज्जा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, “बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। हमारा प्रयास है कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”
उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल बना रहा।

