‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम में खेलों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’
कार्यक्रम का आयोजन
दूसरा दिन
गिरिडीह,:सर जे. सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में आज दिनांक 29.08.2026 को ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया तथा उनके जीवन और खेल के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा । कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी, शतरंज तथा टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिताएँ हुईं। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, फुटबॉल/हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन तथा स्पून रेस, लूडो एवं वॉलीबॉल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर छात्र-शिक्षक मैत्री खेल के अंतर्गत रस्साकशी, क्रिकेट/फुटबॉल एवं म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक श्री पार्थ सारथी, श्री राकेश कुमार, श्री इंद्रदेव साव, श्री अख्तर अंसारी, श्रीमती सुषमा कुमारी, श्रीमती सपना कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अनुशासन एवं टीम भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

