मिर्जागंज में गिरिडीह पुलिस का जागरूकता अभियान, नए दंड विधान, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

गिरिडीह पुलिस की ओर से मिर्जागंज में नए दंड विधान, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में SP डॉ. बिमल कुमार ने लोगों को नए दंड विधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर लोगों को विशेष रूप से सतर्क किया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और संदिग्ध लेन-देन से सावधान रहने की अपील की गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें।
SP ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य लोगों को नए दंड विधान, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।