चाणक्य पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की धूम, पुलिस अधिकारियों को राखी बांध छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश
चाणक्य पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की धूम, पुलिस अधिकारियों को राखी बांध छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश
गिरिडीह। सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्य अतिथि एसडीपीओ जीतवाहन उरांव एवं डीएसपी नीरज सिंह को राखी बांधी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का संदेश देते हुए उनके उत्साह की सराहना की। विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों को भी राखी बांधी और उपहार देकर भाई-बहन के प्रेम एवं खुशियों को साझा किया।
कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बच्चों को पौधे वितरित किए गए और पौधों को भी राखी बांधी गई। विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार बर्मन ने कहा कि त्योहारों के माध्यम से बच्चों में प्रेम, जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस आयोजन ने भाई-बहन के रिश्तों के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सुंदर संदेश दिया।

