ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों का भव्य आयोजन
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन
गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्ग के अनुरूप मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में जैसे बलून पपिंग रेस, फ्रॉग जम्प रेस,50m रेस, बैकबर्ड रनिंग रेस, ओक्टोपस रेस, क्रोकोडाईल रेस, पग्गीबैक रेस तथा खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मैदान में बच्चों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और अनुशासन विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इन विजेताओं में बलून पपिंग रेस में प्री नर्सरी के जयेश प्रथम,कार्तिक द्वितीय तथा अभिनन्दन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा लड़कियों में प्रथम स्थान हंशिका द्वितीय स्थान आनाया तृतीय स्थान लाइवा ने हासिल किया। वर्ग नर्सरी से फ्रॉग रेस में अभिज्ञा प्रथम, मरियम द्वितीय तथा वेदांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेप के बच्चे बैकवर्ड रनिंग रेस में प्रथम स्थान अक्षल सोनी, द्वितीय स्थान कबीर सिंह, तथा तृतीय स्थान आणवी पाठक ने हासिल किया। ग्रेड दो 50m रेस में ब्लू हाउस के मानित प्रथम, ग्रीन हाउस के आदर्श ने द्वितीय तथा रेड हाउस के अर्णव तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को विद्यालय क़ी औऱ से पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo श्री निरकेष शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग और यादगार अनुभव से भरपूर रहा।

