जले ट्रांसफार्मर की जगह लगा नया 63 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने संदीप पासवान के प्रति जताया आभार

पिपरा प्रखण्ड के जनता के सेवा में सदैव तत्पर संदीप पासवान

जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

पिपरा प्रखण्ड के तेंदुई पंचायत के ग्राम तेंदुई में 63 kva का- Transformer जल गया था जिसके चलते ग्राम वासी को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा था ग्राम वासी के द्बारा काफी प्रयास करने के बाद भी कोई निदान नहीं हो पा रहा था, अंत में विवश होकर ग्राम वासी इसकी सूचना
पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा प्रखण्ड सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी संदीप पासवान से मुलाकात कर अपने समस्या को रखा जिसपर तत्काल उन्होंने बिजली विभाग डालटनगंज के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर इस बात को रखा जिसपर तत्काल महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता महोदय ने संज्ञान लेकर 63 KVA का नया Transformer आज भिजवा कर उसे लगवाने का कार्य किया इस कार्य के लिए संदीप पासवान के प्रति लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और जनता का सही हितैषी बताया हर्ष व्यक्त करने वालों में तेंदुई पंचायत के रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, रंजय सिंह, सुशील सिंह, बुटानी सिंह, अमित सिंह, हरेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, लालबाबु सिंह, भोला सिंह, निखिल सिंह, विकास सिंह, उपेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, सुमित सिंह, चिन्टू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनिल सिंह ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।