गढ़वा में मुकेश की 46वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गीतों से याद किए गए महान गायक
गढ़वा:–भारतीय संगीत के स्वर्ण युग के महान गायक मुकेश चंद्र माथुर के 46वीं पुण्यतिथि शहर के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए दी गई कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञान निकेतन स्कूल के निर्देशक मदन केसरी,चिकित्सक कुमुद रंजन, धनंजय पांडे,दशरथ कुमार रवि उर्फ बसंत,पंकज कुमार एवं अरुण पांडे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत धनंजय पांडे ने सुहानी चांदनी रातें, पंकज कुमार ने तुम अगर मुझको ना चाहो, दशरथ कुमार रवि ने कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है जबकि अरुण पांडे ने वफा जिनसे की जैसे गाना गाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन किया
जबकि कार्यक्रम में इसके अलावा भी कई अनेक गीत गाए गए
कार्यक्रम में मदन प्रसाद केसरी ने कहा की मुकेश जी आज भी लाखो युवाओं के दिलों पर राज करते हैं।
जबकि कार्यक्रम का संचालन अरुण पांडे ने किया।

