भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर रूप से घायल

पलामू : भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत,पति घायल जानकारी के अनुसार आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ भाई को राखी बांधने मायके बरवाडीह जा रही थी. दोनों बाइक से निकले थे.नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ भाई को राखी बांधने मायके बरवाडीह जा रही थी. दोनों बाइक से निकले थे.नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नावाबाजार थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को MMCH अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद चिकित्सकों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया घायल रंगीला सिंह का इलाज जारी है.
आरती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. भाई को राखी बांधने की खुशी में मायके जा रही आरती रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है