महुआडांड़ अंचल में बड़ा फेरबदल, सचिदानंद राम बने नए राजस्व उप निरीक्षक
महुआडांड़ अंचल में बड़ा फेरबदल, सचिदानंद राम बने नए राजस्व उप निरीक्षक
रामप्रवेश गुप्ता
महुआडांड़। महुआडांड़ अंचल कार्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। लातेहार समाहरणालय की राजस्व शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक सचिदानंद राम का स्थानांतरण अंचल मनिका से महुआडांड़ अंचल में किया गया है। वहीं महुआडांड़ में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक सुरेश राम का स्थानांतरण अंचल मनिका किया गया है।प्रशासन द्वारा यह बदलाव कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश जारी होने के बाद महुआडांड़ अंचल में राजस्व उप निरीक्षक की जिम्मेदारी अब सचिदानंद राम संभालेंगे।
महुआडांड़ क्षेत्र में भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व उप निरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नए पदस्थापन के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अंचल से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी तथा लंबित मामलों के निपटारे में भी सहूलियत होगी।आदेश में संबंधित कर्मियों को अपने-अपने नवपदस्थापन कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को भी अपने अधीनस्थ कर्मियों को निर्धारित अवधि में नए कार्यालय में योगदान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।महुआडांड़ में अब राजस्व उप निरीक्षक सचिदानंद राम के योगदान को लेकर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि नए पदस्थापित राजस्व कर्मी के कार्यभार संभालने के बाद भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में और तेजी आएगी।

