खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन

झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झुमरी तिलैया, कोडरमा में आज दिनांक
27 / 08 / 2026 पर खेलो इण्डिया
संवाद खेल की बात पीएम० मोदी जी के साथ भव्य
कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आज महाविद्यालय में खेलो इण्डिया संवाद पीएम० मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन 10:30 Am महाविद्यालय आडोटोरियम में किया गया। जिसमें कोडरमा जिले का यह पहला महाविद्यालय रहा जिसने यह कार्यक्रम कराया। खेल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित किया गया जो कि महाविद्यालय के सचिव डॉ० डी०एन० मिश्रा जी के निर्देशन तथा प्राचार्य डॉ० अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर राज्य के हाकी खिलाड़ी मतियास कण्डुलना ने खेल के अपनी जीवनी को बताया। इनका सम्मान शॉल एवं विष्णुचरण देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० अजय भट्टाचार्य प्रभारी प्राचार्य जे०जे०एम० कोडरमा ने किया। योजन के पदाधिकारी सोनू कुमार तथा स्वयंसेवक राजन जी एवं सदानन्द जी रहे। नशामुक्ति अभियान के तहत सभी को शपथ डॉ० एस०पी० तिवारी ने करवाया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की आई०क्यू०ए०सी० समन्वयक प्रो० सुरभि कुमारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त संयोजकत्व में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के डी०एल०एड० की विभागाध्यक्षा प्रो० मीना कुमारी, उप प्राचार्य प्रो० सुशीला देवी, डॉ० एस०पी० तिवारी, प्रो० सुनील कुमार, प्रो० सुखनन्दन तिवारी, प्रो० कविता कुमारी, प्रो० सूरज कुमार, प्रो० अश्वनी मिश्रा, प्रो० सविता देवी, रीना कुमारी, विक्रम कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, महाविद्यालय के रा०से०यो० के सभी स्वयंसेवक /सेविका, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रा०से०यो० के टीम कुमार ने किया साथ में जानवी कुमारी, सूरज कुमार, माना खातून इत्यादि रहे। डॉ०एस०पी० तिवारी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया