गिरिडीह कॉलेज में KHELO INDIA DIALOGUE कार्यक्रम आयोजित

गिरिडीह:- गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में KHELO INDIA DIALOGUE – “Khel Ki Baat PM Modi Ke Sath” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Sports Authority of India (SAI) के श्री परवेज आलम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बलभद्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री परवेज आलम ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि Khelo India जैसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सफलता का माध्यम बनाने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि श्री बलभद्र सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन की ओर ले जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़ने तथा खेल भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं छोटे शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
KHELO INDIA DIALOGUE कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना, पटना की ओर से तीन विद्यार्थियों/प्रतिनिधियों—सुशांत कुमार मंडल, साजन पाठक एवं कौशल सिंह—को कार्यक्रम एम्बेसडर के रूप में नामित एवं अनुमोदित किया गया था। इन एम्बेसडरों ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान “Khel Ki Baat PM Modi Ke Sath” के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खेलों से संबंधित संवाद एवं विचार-विमर्श को विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS Unit–I& II के कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम एम्बेसडर सुशांत कुमार मंडल, साजन पाठक एवं कौशल सिंह, प्रवीण कुमार वर्मा, रिया सिंह तथा अन्य NSS स्वयंसेवकों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में उपस्थित अतिथियों, कार्यक्रम एम्बेसडरों, NSS स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।