उपायुक्त पलामू के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, जिला प्रशासन ने किया सतर्क

उपायुक्त पलामू के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, जिला प्रशासन ने किया सतर्क

मेदिनीनगर, पलामू। जिला प्रशासन, पलामू के संज्ञान में आया है कि उपायुक्त पलामू श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संपर्क किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों को सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है। किसी भी अनजान नंबर से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सऐप चैट की प्रामाणिकता की पूरी तरह जांच एवं अधिकृत माध्यम से सत्यापन करने के बाद ही जवाब दें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक संवाद अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही किया जाता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश या संपर्क पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।

ऐसे किसी भी संदिग्ध अकाउंट अथवा संदेश की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित साइबर थाना को दें।