करमा व धावाडीह में जश्ने ईद मिलादुन नबी पर निकला भव्य जुलूस

जश्ने ईद मिलादुन नबी : करमा व धावाडीह में भव्य जुलूस निकाला गया
सतबरवा प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत धावाडीह के ग्राम करमा और धावाडीह में मदरसा कमेटी के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन नबी का भव्य जुलूस निकाला गया।
करमा मदरसा कमेटी के द्वारा पूरे करमा गांव की गलियों-गलियों में जुलूस निकाला गया, जबकि धावाडीह मदरसा कमेटी के द्वारा धावाडीह, रेवारातु तथा करमा मोड़ तक जुलूस का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ मोहम्मद पैगम्बर साहब के नारे लगाए गए और उत्साहपूर्ण वातावरण में जश्न मनाया गया।
मौके पर भावी प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य श्री महेश यादव जी ने दोनों मदरसा कमेटियों को चंदा के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही वे करमा मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मदरसा कमेटी के सदस्यों ने महेश यादव जी का अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में मदरसा कमेटी के सदर मकसूद आलम, शौकत अली, अलाउद्दीन अंसारी, अबुल हसन उर्फ जुम्मन मियां, हसन अंसारी, वकील अहमद, शमशाद अंसारी, रमजान अंसारी, वाहिद अंसारी समेत मदरसा के हाफिज तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जुलूस में भाग लेने वाले लोगों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के आदर्शों और संदेशों को याद करते हुए एकता, भाईचारे और शांति का संदेश दिया।
मदरसा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जश्ने ईद मिलादुन नबी को भव्य तरीके से मनाया गया। उन्होंने सभी सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।