फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की बैठक में कमेटी का गठन, महाधरना को सफल बनाने पर चर्चा

आज बेंगाबाद प्रखंड सभागार में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन बेंगाबाद इकाई की एक आवश्यक बैठक की गई!
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह ने की संचालन सचिव महोदय के द्वारा किया गया बैठक में प्रमुख रूप से विद्या भूषण सुमन सिंह और अन्य लोगों उपस्थित थे!
आज की बैठक में ssg की कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड सचिव प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रखंड उपाध्यक्ष का चुनाव सरसों माटी से किया गया, साथ ही साथ बेंगाबाद प्रखंड कमेटी में का भी गठन किया गया जिसमें किशोर सिंह जी और अन्य पदाधिकारी को फिर से कार्य करने का मौका दिया गया यह कमेटी 3 सालों तक कार्य करेगी!
बैठक में 1 तारीख को प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में होने वाले महा धरना को कैसे सफल बनाया जाए इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, बैठक में गिरिडीह जिले से जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल जिला उपाध्यक्ष राजेश राज जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश साहू मौजूद थे!