यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस

यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस

नई दिल्ली: दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ SC/ST एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अजीत भारती पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।