दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
सस्पेंस और रोमांच से भरपूर फिल्म फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ घोषित किया है और इसके 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी दी गई है।
फिल्म के पहले पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर की वापसी होगी, जबकि प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं और शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि विजय सलगांवकर और कानून के बीच चल रही दिमागी जंग का अंतिम पड़ाव क्या होगा।

