पचम्बा थाना में ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, रूट चार्ट पर हुई चर्चा
पचम्बा थाना में ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, रूट चार्ट पर हुई चर्चा।
गिरिडीह। आगामी पर्व ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर आज पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार की उपस्थिति में पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।
बैठक में ईद मिलाद-उल-नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस के रूट चार्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई।

