रक्षा बंधन की छुट्टी रद्द करने पर हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार सनातन विरोधी काम कर रही है। रक्षा बंधन जैसे प्रमुख त्योहार पर विद्यालय का छुट्टी रद्द कर जनता को अपमानित किया है। रक्षा बंधन त्योहार छात्रों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य सभी लोग पुरे श्रद्धा आस्था एवं पारंपरिक रूप मनाते हैं लेकिन हेमंत सरकार रक्षा बंधन के दिन विद्यालय का छुट्टी रद्द कर दिया इससे हिन्दू समाज आहत है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हिन्दू त्योहार में छुट्टी रद्द कर रही है लेकिन दुसरे लोगो के त्योहार पर इतना घृणित कार्य नहीं करता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हिन्दू विरोधी काम कर रहा है विद्यालय में छुट्टी नहीं होने से छात्रों एवं अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है जिस तरह से सत्ता के मद में चूर हो कर हेमंत सरकार हिन्दू विरोधी काम कर रहा है जो जनता उन्हें सत्ता में बैठाया है वही जनता गद्दी से उतारने के लिए समय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर जगह हिन्दू विरोधी काम कर रहा है रक्षा बंधन हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे लोग पुरे आस्था के साथ मनाते हैं लेकिन हेमंत सरकार ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत विद्यालयों का छुट्टी रद्द करने का काम किया है उन्होंने कहा कि अगर दम है तो दुसरे लोगो का त्योहार के साथ खिलवाड़ कर के दिखाए। सनातन विरोधी काम करने वाली हेमंत सरकार का कारनामा जनता देख रही है आनेवाला समय में हेमंत सरकार सत्ता से बाहर होने के लिए तैयार रहे।

