जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में गुरुग्राम में लगी भीषण आग, 2 यात्रियों की मौत; कई झुलसे

0
ed98184a-f815-4da1-85b4-06aa1386333f

जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में गुरुग्राम में लगी भीषण आग, 2 यात्रियों की मौत; कई झुलसे

गुरुग्राम : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री झुलस गए हैं. बस जयपुर से दिल्ली आ रही थी.
दमकल की गाड़ी ने हालांकि आग पर काबू पा लिया, लेकिन बस पूरी तरह जल गई है. पुलिस ने बताया कि जयपुर से दिल्ली आ रही एक स्लीपर बस के गुरुग्राम पहुंचते ही अचानक आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए.
नेशनल हाईवे-48, गुरुग्राम में गूगल कंपनी के नजदीक एक बस में आग लगने की सूचना मिलते ही #श्री_विकास_अरोड़ा_IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम सहित गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी, फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँची और आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में घायल पीड़ितों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *