पांकी में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

पांकी के नवडीहा वन पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

पांकी प्रखंड के नौडीहा वन पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से शिकायत की गई है
ग्राम मंगलपुर निवासी ​पीड़ित नागेंद्र ठाकुर का कहना है कि वे बेहद गरीब मजदूर हैं और फिलहाल कच्चे करकट के कमरे में जीवन बसर कर रहे हैं। योजना सूची में अबुआ आवास का क्रमांक 134 और प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रमांक 230 दर्ज होने के बावजूद उन्हें अब तक आवास का लाभ नहीं मिला है।
​सचिवालय में गुहार और जान से मारने की धमकी का आरोप
नागेंद्र ठाकुर के अनुसार, वे इस समस्या को लेकर सचिवालय में दो बार आवेदन जमा करा चुके हैं (पहला आवेदन 15/12/2025 और दूसरा 28/01/2026, पत्रांक- 8500735)। जब वे प्रखंड कार्यालय जाते हैं, तो उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है।
​पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य सुनील चौहान द्वारा उन्हें बार-बार धमकी दी जाती है कि “तुम कहीं भी चले जाओ, तुम्हें आवास नहीं मिलने देंगे” और जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है।
​आवास आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप
आवेदन में यह भी खुलासा किया गया है कि नौडीहा पंचायत में ऐसे संपन्न परिवारों को आवास दिए गए हैं जिनके पास पहले से पक्के मकान, चार-पहिया वाहन और सरकारी नौकरियां हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और वास्तविक गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
​शिकायत पत्र में शामिल अन्य लोगों के नाम:
आवेदन के साथ पीड़ित ने उन संपन्न लोगों की सूची भी सौंपी है जिन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से आवास आवंटित किए गए हैं जिसमें
​फूलमती देवी (पति: महेश साव)
​प्रिती कुमारी (पति: दीपक कुमार)
​गोफिदा बीबी (पति: रहिस अहमद)
​सुमित्रा देवी (पति: अवधेश ठाकुर)
​रेखा देवी (पति: गोपाल प्रसाद)
​राधिका देवी (पति: गोपाल साव)
​अनिता देवी (पति: अरूण प्रसाद)
​गिरेन्द्र प्रसाद (पिता: हरिहर साव)
​रीना देवी (पति: शम्भू साव)
​अजन्ता देवी (पति: संजय प्रसाद)
​सारी देवी (पति: विनोद साव)
​जिलावती देवी (पति: अनिल प्रसाद)
​सुनील प्रसाद (पिता: महेन्द्र प्रसाद)
​उमा देवी (पति: शम्भू साव)
​चंचला देवी (पति: अनिल कुमार)
​देवन्ती देवी (पति: वैद्यनाथ सिंह)
​पुनम देवी (पति: राजेन्द्र साव)
​राजकुमार प्रसाद (पिता: रामेश्वर साव)
​पुनम देवी (पति: संतोष प्रसाद)
​वैद्यनाथ सिंह (पिता: सुखदेव सिंह)
​अमरेश कुमार (पिता: राजेन्द्र प्रसाद सिंह) का नाम शामिल है,
​पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर योग्य लाभुक को न्याय दिलाने की अपील की है।