राजनैतिक मामलें के समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

राजनैतिक मामलें के समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राजनैतिक मामले के समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में विभिन्न मुद्दे को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें की । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को प्रदेश द्वारा कार्यक्रम अयोध्या मंदिर किए गए चंदा की चोरी से जुड़े प्रदर्शित एवं जवाबदेही के प्रश्न तथा खान एवं खनिज विधेयक 2026 से संबंधित झारखंड के हितों, खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा । जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें कहा कि इको सेंसेटिव जौन केन्द्र सरकार द्वारा पारित किया गया है । उससे हजारीबाग जिले के 218 चयनित गांवों में विकास की योजनाओं को लेकर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार या प्रसाशिक स्तर पर गंभीरता नही दिखाई देती इसके लिए कांग्रेस मांग करती है उक्त क्षेत्र के अधिकारी संवेदनशील रवैया अपनाएं अन्यथा बाध्य होकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी । उन्होंने छात्रों पर किए गए फर्जी मुकदमा को भी अविलंब वापस लेने की मांग की है । मौके पर राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, नवीन कुमार, रेणू कुशवाहा, बिनोद कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव, अरूण साव, विजय यादव, अवधेश कुमार सिंह, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, रजी अहमद, दिगम्बर प्रसाद मेहता, मोहम्मद जाविर, अभिषेक राज कुशवाहा, साजिद अली खान, परवेज अहमद जिला मीडिया के अध्यक्ष निसार खान मुख्य रूप से उपस्थित थे ।