देवघर बाबा मंदिर के 18 दानपात्र खुले, निकले 17.88 लाख रुपये

देवघर बाबा मंदिर के 18 दानपात्र खुले, निकले 17.88 लाख रुपये

देवघर। बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित 18 दानपात्रों को गुरुवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दानपात्रों से प्राप्त राशि की गिनती के बाद भारतीय मुद्रा में कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए।

दानपात्रों से भारतीय मुद्रा के अलावा 6,730 नेपाली रुपये, एक भूटानी मुद्रा और थाईलैंड की 20 मुद्रा भी दान के रूप में प्राप्त हुई।

मंदिर प्रशासन की निगरानी में दानपात्र खोलने से लेकर राशि की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, दान की राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया।