जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल
जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल
कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के मधुबन गांव में जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
बताया गया कि जंगली खुखड़ी खाने के कुछ देर बाद परिवार के सभी सदस्यों को पेट दर्द और लगातार उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी जंगली खुखड़ी के सेवन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

