पालकोट में 308 चक्का अनोखी गाड़ी बनी कौतूहल, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

पालकोट। प्रखंड अंतर्गत इन दोनों लोगों के बीच एक 308 चक्का अनोखी गाड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है गाड़ी अलग तरह का स्वरूप और सड़क पर इसकी मौजूदगी राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है गाड़ी को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं और कई लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा कर रहे हैं देखते ही देखते हैं गाड़ी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन चुका है बताया जा रहा है यह गाड़ी वालाशोर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश चीनी मिल जा रही है हालांकि गाड़ी को किस उद्देश्य से तैयार किया गया है इसे किसने बनाया और इसके पीछे पूरी कहानी क्या है इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर इस अनोखी गाड़ी बनाने की वजह क्या आज यह गाड़ी पालकोट के रकत पानी स्थित नदी के पल में खड़ी है जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग देखने के लिए गए थे। इस दौरान पैसेंजर गाड़ी और अन्य माल वाहक गाड़ी दोनों तरफ से लंबी कतारें लगी थी क्योंकि रोड में गाड़ी साइड लेने के लिए जगह नहीं थी समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर लंबी कतार गाड़ी की लगी हुई थी।