IAS अमिताभ कौशल को JPSC-JSSC सुधार की जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपी अहम भूमिका
IAS अमिताभ कौशल को JPSC-JSSC सुधार की जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपी अहम भूमिका
रांची। झारखंड कैडर के 2001 बैच के IAS अधिकारी अमिताभ कौशल को राज्य सरकार ने JPSC और JSSC में सुधार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत कौशल प्रशासनिक नियम-कानूनों की समझ और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
अमिताभ कौशल ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत घाटशिला SDO के रूप में की थी। इसके बाद वे गढ़वा, पलामू, रामगढ़ और जमशेदपुर के उपायुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, पर्यटन और योजना जैसे विभागों में भी उन्होंने जिम्मेदारियां संभाली हैं। शराब दुकानों के टेंडर और ट्रेजरी फर्जी निकासी जैसे मामलों की जांच में भी उनकी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के झारखंड दौरे के दौरान प्रोटोकॉल एवं समन्वय की जिम्मेदारी भी उन्हें मिलती रही है। अब उनके अनुभव का इस्तेमाल राज्य की भर्ती संस्थाओं JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए किया जाएगा।

