JSSC-CGL रद्द होने की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना

JSSC-CGL रद्द होने की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद सफल अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश देखने को मिला। घोषणा के बाद कई अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरने पर बैठ गए और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे।

परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद कई अभ्यर्थी भावुक नजर आए। कुछ अभ्यर्थी सड़क किनारे बैठकर रोते दिखे, जबकि कई ने अपने परिजनों को फोन कर अपनी चिंता और परेशानी बताई। अभ्यर्थियों के परिजन भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और अपने बच्चों की स्थिति को लेकर परेशान नजर आए। कुछ परिजन अभ्यर्थियों को अपने साथ घर ले गए।

प्रदर्शन कर रहे सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे अपने पदों पर काम कर रहे थे। ऐसे में परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से उनके भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है। अभ्यर्थियों ने सरकार से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय लेने और न्याय देने की मांग की है।