तेज बारिश में झिलिया पुल का डायवर्सन बहा, मैथन-कुमारधुबी-चिरकुंडा का संपर्क टूटा

तेज बारिश में झिलिया पुल का डायवर्सन बहा, मैथन-कुमारधुबी-चिरकुंडा का संपर्क टूटा

धनबाद। लगातार हो रही बारिश के कारण झिलिया पुल का डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। डायवर्सन के बह जाने से मैथन, कुमारधुबी और चिरकुंडा के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। इससे रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में डायवर्सन का बड़ा हिस्सा बह गया। फिलहाल लोगों से इस मार्ग पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मार्ग को जल्द बहाल करने की कवायद की जा रही है।