AMRUT 2.0 प्रशिक्षण से नगर निकायों को मिला बेहतर प्रशासन का मंत्र
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
आभार एवं धन्यवाद
AMRUT 2.0 के अंतर्गत श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (SKIPA), रांची में आयोजित दो दिवसीय Sensitization Programme में शामिल होने का अवसर मेरे लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। इस प्रशिक्षण में झारखंड के विभिन्न नगर निकायों के सम्मानित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण की सहभागिता रही।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से शहरी विकास, नगर निकायों की कार्यप्रणाली, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को समझने और उन पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। विभिन्न नगर निकायों से आए जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, विचारों एवं सुझावों का आदान-प्रदान इस प्रशिक्षण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
मैं झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा SUDA का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि जनप्रतिनिधियों के क्षमता-विकास, ज्ञानवर्धन एवं बेहतर नगर प्रशासन के उद्देश्य से इस प्रकार के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रम हम सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने नगर निकायों में योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
साथ ही, प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित करने वाली हैदराबाद की प्रशिक्षण संस्था की श्रीमती अनिता अग्रवाल जी एवं उनकी पूरी टीम का भी हृदय से आभार एवं धन्यवाद। अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ फैकल्टी के माध्यम से जटिल विषयों को भी सरल, व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से समझाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।
इस प्रशिक्षण में शामिल सभी सम्मानित नगर निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिभागियों का भी आभार, जिनके अनुभवों, विचारों और व्यवहारिक सुझावों से सीखने का अवसर मिला। ऐसे संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान निश्चित रूप से हमारे कार्यक्षेत्र को और समृद्ध करता है।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सबके सामूहिक अनुभव, सीख और प्रयासों से झारखंड के नगर निकाय और अधिक सक्षम, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-केंद्रित बनेंगे।
हम केवल प्रशिक्षण लेकर लौटने वाले जनप्रतिनिधि न बनें, बल्कि यहां से मिली सीख को अपने-अपने नगरों तक ले जाएं और उसे धरातल पर उतारकर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं।
सीखेंगे भी, समझेंगे भी और जो सीखेंगे उसे अपने नगर के विकास में पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू भी करेंगे।
सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
सादर
अजय कुमार भारती
नगर अध्यक्ष
नगर पंचायत, हुसैनाबाद
पलामू, झारखंड
🙏🏻

