पलामू एसपी ने लेस्लीगंज SDPO कार्यालय और थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण

आज दिनांक 20.08.2026 को पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों एवं कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा आमजनों की शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज को सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित कराने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।
साथ ही अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।