सरयू पारीण ब्राह्मण संघ ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास की 494वीं जयंती
सरयू पारीण ब्राह्मण संघ ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास की 494वीं जयंती
करहरबारी। सरयू पारीण ब्राह्मण संघ की ओर से बुधवार, 19 अगस्त 2026 को करहरबारी केंद्र अंतर्गत बंदरकुपी स्थित बराकर नदी के शिवालय परिसर में गोस्वामी तुलसीदास जी की 494वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
समारोह में मुख्य रूप से केंद्राध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, केंद्र मंत्री कैलाश पांडेय, युवा अध्यक्ष मनोज पांडेय, युवा सचिव मनोज कुमार शर्मा, सरयू पारीण महासंघ के युवा उपाध्यक्ष पशुपति पांडेय, केंद्र उपाध्यक्ष बंटी पांडेय एवं कोषाध्यक्ष हूरो पांडेय सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अजय पांडेय, प्रभाकर पांडेय, गौतम पांडेय, मुरली पांडेय, सुनील पांडेय और नरेश पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने भी समारोह में सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और रचनाओं से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।

