बगैया नहर सफाई को जिला पार्षद ने दिए ₹3100, ग्रामीणों ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

बगैया नहर सफाई के लिए आगे आए जिला परिषद 3100 सहयोग राशि, ग्रामीण।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

छतरपुर _छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के बगैया पंचायत स्थित बगैया टोला में किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेनपा से बगैया तक नहर सफाई कार्य की पहल की गई है नहर में जमी गाद, मिट्टी और झाड़ियों की वजह से पानी के प्रवाह में आ रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सफाई कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। इस पहल में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है।

नहर सफाई कार्य को गति देने के उद्देश्य से छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने 3100 रुपये का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नहरों की सफाई बेहद जरूरी है। नहर साफ रहने से पानी का प्रवाह सुचारू होगा और किसानों को खेती के समय सिंचाई में सुविधा मिलेगी
ग्रामीणों ने कहा कि नहर की सफाई केवल एक व्यक्ति या एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के किसानों से जुड़ा जनहित का कार्य है। इसी सोच के साथ ग्रामीण आपसी सहयोग से सफाई कार्य को पूरा कराने में जुटे हैं।
नहर सफाई अभियान में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर कैलाश प्रसाद यादव, जगदेव यादव, महेश यादव, बिनेश्वर यादव, मनीजार विश्वकर्मा, पंकज यादव, प्रवेश विश्वकर्मा, मुखिया विकास यादव, बिंदु यादव, लखन यादव, उदय यादव, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, बगैया पंचायत के उप मुखिया विकास यादव एवं अरविंद यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।