ढकनाथान में लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
ढकनाथान के युवक लापता, तालाब में तैरते हुए मिला शव.. पहुंचे पुलिस
3 वर्षों से अपने ससुराल में रहा था युवक टैक्टर चलाकर परिजनों को करता था भरण पोषण।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना के पंचायत चराई 2 अंतर्गत ढकनाथान तालाब में तैरते हुए एक अज्ञात शव की सूचना नौडीहा पुलिस को मिली नौडीहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को तालाब निकाला शव की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय राजू भुइया पिता प्रकाश भुइया के रूप में पहचान की गई नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा की राजू भुइया 3 वर्षों से अपने ससुराल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ढकनाथान गांव में अपने ससुराल में ट्रैक्टर चालक का काम करता था ओर कल 4 बजे शाम से घर से लापता था परिजनों ने काफी खोजबीन किया पर राजू भुइयां का पता नहीं चला था पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेजा जा रहा है।



