कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पहले चरण में शामिल कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। पिछली सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रहे मधु बंगारप्पा और संतोष लाड को उनके पुराने विभाग फिर से सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय एवं मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी मामले और कृषि विपणन विभाग रहेंगे। इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन किसी अन्य मंत्री को नहीं किया गया है, वे भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

