झारखंड के कॉलेजों में अब पर्यावरण संरक्षण की पढ़ाई, शुरू होगा Mission LiFE कोर्स
झारखंड के कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अब विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की भी पढ़ाई कराई जाएगी। स्नातक स्तर पर Mission LiFE का दो क्रेडिट वाला 10 सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स शुरू होगा।
यह कोर्स 21 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक SWAYAM प्लेटफॉर्म पर चलेगा। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।
कोर्स में पानी-बिजली बचाने, प्लास्टिक कम करने, कचरा प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा और कैंपस ऑडिट जैसे प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट भी शामिल होंगे।

