पलामू के सुमित ने गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में लहराया झारखंड का परचम
पलामू के सुमित ने गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में लहराया झारखंड का परचम
पलामू जिले के मेदिनीनगर के द कराटे संस्थान के प्रबंधक सुमित वर्मन ने गोवा में चल रहे
37वें नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक)जीता है।
लगोरी प्रतियोगिता में सुमित ने यह पदक जीता है।
यह शायद पलामू के इतिहास में पहली बार हुआ है की बच्चों को प्रशिक्षण देने वाला खुद मेडल लेकर आया है।
पलामू के सुमित ने गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीत कर सिर्फ पलामू का हीं नहीं पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है।
खेल पदाधिकारी ने स्टेशन पहुंच किया स्वागत
जीत की खबर पर पलामू खेल विभाग पदाधिकारी के उमेश लोहरा ने डाल्टनगंज स्टेशन पहुंच सुमित को फूलमाला वा बुके देकर स्वागत किया साथहीं बधाई दी और भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
साथ हीं कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में सुमित ने राज्य और पलामू को एक अलग पहचान दिलाई है।
आज का दिन पलामू के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।
वहीं इस जीत के लिए सुमित ने अपने टीम एवं खेल विभाग समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकरी को धन्यवाद दिया।
