हल्द्वानी में खरगे की रैली के मंच के शुद्धिकरण पर विवाद, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

हल्द्वानी में खरगे की रैली के मंच के शुद्धिकरण पर विवाद, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद उस मंच के शुद्धिकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जहां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता को संबोधित किया था। हिंदू संगठनों की ओर से मंच पर पूजा-पाठ किए जाने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंच के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे उसकी “संकीर्ण मानसिकता” बताया। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।