JSSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा, विशेषज्ञों से उत्तर लिखवाने के लिए दिए गए करोड़ों
JSSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा, विशेषज्ञों से उत्तर लिखवाने के लिए दिए गए करोड़ों!
झारखंड की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान मुख्य आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ में कई गंभीर आरोप सामने आने की बात कही जा रही है। जांच के अनुसार, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों से करीब 10 विशेषज्ञों को एजेंटों के माध्यम से रांची बुलाया गया और एसीएफ-एफआरओ की मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए उत्तर लिखवाने के बदले करीब 1 करोड़ रुपये दिए गए।
पूछताछ में 14 अभ्यर्थियों से 3 करोड़ रुपये से अधिक वसूले जाने और कुछ प्रोफेसरों के माध्यम से अंक बढ़वाने के लिए रकम दिए जाने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, ये सभी आरोप जांच का हिस्सा हैं और इनकी पुष्टि संबंधित जांच एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

