पलामू में बिजली संकट पर बड़ी बैठक, 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA करने का निर्देश

पलामू में बिजली संकट पर बड़ी बैठक, 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA करने का निर्देश

पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर विधानसभा स्थित कार्यालय में विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधायक संजय सिंह यादव, अनंत प्रताप देव और नरेश सिंह मौजूद रहे। कृषि कार्य प्रभावित होने के कारण नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बढ़े हुए कृषि भार को देखते हुए 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA और 63 KVA को 100 KVA में अपग्रेड करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाने को कहा गया।

वहीं, विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 13 और 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल का दौरा करेगी। टीम छतरपुर, पाटन, नौडीहा बाजार, जपला समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लेगी और बिजली संकट के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।