चियांकी एयरपोर्ट के विकास को लेकर लोकसभा में सांसद विष्णु दयाल राम ने उठाई आवाज

चियांकी एयरपोर्ट के विकास को लेकर लोकसभा में सांसद विष्णु दयाल राम ने उठाई आवाज

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत चियांकी (मेदिनीनगर) हवाई अड्डे के विकास और यहां से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को उड़ान योजना के तहत विकसित किए जाने के बावजूद अब तक नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू नहीं हो सकी है।

सांसद ने कहा कि पलामू, गढ़वा और लातेहार की बड़ी आबादी को हवाई यात्रा के लिए रांची, गया और वाराणसी जैसे दूरस्थ एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। चियांकी एयरपोर्ट के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार को बड़ा लाभ मिलेगा।

विष्णु दयाल राम ने केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के विकास कार्य को मिशन मोड में पूरा करने की मांग की। उन्होंने रनवे विस्तार, टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, सुरक्षा और अग्निशमन सुविधाओं को जल्द पूरा कराने तथा संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर चियांकी एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की।