हुसैनाबाद में जमीन विवाद में अशोक पासवान की मौत, एक ही परिवार के 5 गिरफ्तार
हुसैनाबाद में जमीन विवाद में अशोक पासवान की मौत, एक ही परिवार के 5 गिरफ्तार
पलामू (हुसैनाबाद)। पथरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अशोक पासवान की मौत के मामले में हुसैनाबाद पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष पासवान, उसके तीन पुत्र सुमित, सोनू और सौरभ तथा पत्नी रीता देवी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में अशोक पासवान के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।

