PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद, महाराष्ट्र के मुद्दों पर होगी चर्चा
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद, महाराष्ट्र के मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के सभी आठ सांसद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
सुप्रिया सुले ने बताया कि NCP (शरदचंद्र पवार) गुट के सभी आठ सांसद महाराष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार 10 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया गया है। सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि यह एक औपचारिक मुलाकात है और प्रधानमंत्री से निर्धारित समय लेकर ही बैठक हो रही है।

