हरिहरगंज में सौंदर्य संसार के संचालक की पत्नी का निधन

हरिहरगंज में सौंदर्य संसार के संचालक की पत्नी का निधन

हरिहरगंज (पलामू)। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हरिहरगंज मुख्य बाजार स्थित सौंदर्य संसार के संचालक श्री अवध प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी का निधन रविवार की संध्या करीब 6 बजे हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार हरिहरगंज के बताने नदी में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।