मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, मामूली सर्जरी के बाद डॉक्टरों की निगरानी में
मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, मामूली सर्जरी के बाद डॉक्टरों की निगरानी में
कोलकाता। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में उनकी मामूली सर्जरी हुई है और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने इलाज कर रही मेडिकल टीम से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन दा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनके प्रशंसक भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

