खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट पर हादसा, स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना
खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट पर हादसा, स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपना दम दिखा रहे हैं। इसी बीच शो के सेट से उनके घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते समय गौरव के साथ हादसा हो गया और उनकी कमर में चोट लगी।
हादसे के बाद गौरव खन्ना की चोट को लेकर उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है और इसका शो में उनकी आगे की भागीदारी पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

